बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में कारगिल विजय दिवस मनाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शनिवार को बिरला स्कूल डे विंग जूनियर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने भाषण, गीत नृत्य, कविता आदि के माध्यम से कारगिल शहीदों को याद किया। इस अवसर पर चतुर्थी तथा पंचमी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा चित्र निर्माण, गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एवं कारगिल योद्धा आनंद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कि राष्ट्रहित में जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में जीवन जीना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के समय युद्ध की गंभीरता तथा परिस्थितियों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बुपन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए। सैनिक केवल सीमा की रक्षा ही नहीं करते, अपितु आपदा प्रबंधन में भी हमारी सहायता करते है।भारतीय जवानों की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। हमें हर परिस्थिति में राष्ट्ररक्षण के लिए तैयार रहना चाहिए। मंच संचालन आरोही द्वारा किया गया तथा आचार्य पीएस शेखावत ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने कारगिल शहीदों को याद करते हुए कारगिल विजय दिवस की बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!