श्रीकोलायत/बीकानेर (मुकेश रामावत): खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के कोलायत में प्रस्तावित लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कोलायत में राशन डीलरों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री के प्रस्तावित दौरे, कार्यक्रम के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राशन डीलरों को कार्यक्रम में लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और फीडबैक जुटाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। सूत्रों के अनुसार मंत्री सुमित गोदारा का यह लाभार्थी संवाद कार्यक्रम कोलायत क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से रखा गया है। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की तारीख और स्थान को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि इस संवाद के जरिए राशन वितरण, महंगाई राहत कैंप और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
मंत्री सुमित गोदारा के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राशन डीलरों की अहम बैठक आयोजित
By -
July 08, 2026
0
Tags: