रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन करते हुए ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृति, आयुष्मान कार्ड, जमाबंदी नकल, नामांतरण, सीमा ज्ञान, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। इसी क्रम में बुधवार को उम्मेदाबाद, शंखवाली, बागोडा, आलवाडा, मोदरा, रानीवाडा खुर्द, केसूरी तथा चौरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित कर आमजन को लाभान्वित किया गया।
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ
By -
July 15, 2026
0
Tags: