पावटा की बेटी प्रियंका भार्गव बनीं पटवारी: मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम किया रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0

  
 

 पावटा (राहुल शर्मा): कस्बे की होनहार बेटी प्रियंका भार्गव सुपुत्री पवन कुमार भार्गव ने सरकारी नौकरी में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रियंका का राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग में पटवारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे कस्बे और समाज में खुशी की लहर है। प्रियंका की सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने साबित कर दिया कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। इस उपलब्धि पर प्रियंका एवं उनके परिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!