तेज रफ्तार कार का कहर: संग्रामपुरा तिराहे पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला-पुरुष गंभीर घायल, जयपुर रेफर

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद माली): राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संग्रामपुरा तिराहे के समीप रविवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार चैनपुरा निवासी नन्दकिशोर शर्मा अपनी पुत्रवधू सरजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से गांव संग्रामपुरा में रामौतार शर्मा की पत्नी की तीये की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संग्रामपुरा तिराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति और असंतुलित होकर आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक बताते हुए बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक की पहचान कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!