बीकानेर में कांग्रेस का अनोखा विरोध: अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष "चुल्लू भर पानी" प्रदर्शन*

AYUSH ANTIMA
By -
0
 
बीकानेर (मुकेश रामावत): संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर बीकानेर कांग्रेस ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्स के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की अवहेलना की जा रही है। वरिष्ठ नेता सलीम भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की छवि प्रभावित हो रही है। नित्यानंद पारीक ने कहा कि संविधान में दिए अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की शशिकला राठौड़ और ओबीसी महिला विंग की उमा करल ने महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं युथ कांग्रेस के शाबीर अहमद ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदर्शन का संचालन पूर्व युवा अध्यक्ष आजम अली ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!