पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अम्बेडकर शिक्षा समिति के सचिव सीताराम पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल विधायक पितराम सिंह काला से मुलाकात कर अम्बेडकर भवन की मरम्मत और रंग रोगन करवाने को लेकर मांग पत्र सौपा। काला ने तत्काल मांग को स्वीकृति प्रदान करते हुऐ अपने विधायक कोष से पांच लाख रूपये देने की घोषणा की और जल्द मरम्मत, रंग रोगन का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। काला ने कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे, जरूरत पड़ी तो और धनराशि भी देने का भरोसा दिलाया। समिति सचिव सीताराम पंवार ने विधायक काला का आभार व्यक्त किया और माला पहनाकर उनका सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल में सामाजिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष बाबूलाल सोलंकी, ओमप्रकाश जेदिया, विनोद चावरिया, राधेश्याम बसवाला, सीताराम गजराज, मदन लाल वर्मा, बुधराम कागड़ा, नाहर चन्दलिया, रघुवीर सिंह भाटिया, महावीर माहीच, विक्रम कुमार वर्मा सहित उपस्थित थे।
विधायक काला से अम्बेडकर भवन की मरम्मत और रंग रोगन करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन
By -
July 11, 2026
0
Tags: