रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्रों में आयोजित शहरी सेवा शिविर शहरी नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहे है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। नागरिकों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा संबंधी कार्य, सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविरों के अंतर्गत नगर परिषद जालोर की वार्ड संख्या 1 से 40 तक के लिए 14 एवं 15 जुलाई को नगर परिषद सभागार में फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे। वहीं नगर पालिका आहोर की वार्ड संख्या 1 से 15 के लिए 14 जुलाई तक फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे, वहीं नगर पालिका सांचौर की वार्ड संख्या 1 से 35 के लिए 15 जुलाई तथा नगर पालिका भीनमाल में वार्ड संख्या 1 से 40 के लिए 15 जुलाई तक फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे।
3/related/default