नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर, युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नालसा की कानूनी सेवा योजना-2015 (एन-7) के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नीमराना में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, एनडीपीएस अधिनियम-1985 के प्रावधानों तथा नालसा के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया तथा अवैध नशीले पदार्थों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चौहान, शारीरिक शिक्षिका सुमन यादव, रणवीर सोनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!