नीमराणा: महाविद्यालय को माजरी कला विद्यालय के अस्थायी परिसर से शीघ्र ही नीमराणा स्थित उसके स्थायी भवन में स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी निर्माण को ज्ञापन सोपा। वेदप्रकाश सैनी ने बताया की महाविद्यालय का अपना नवनिर्मित स्थायी भवन तैयार होने के बावजूद विद्यार्थियों को अस्थायी परिसर में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले महाविद्यालय का संचालन स्थायी भवन से शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थायी भवन में पर्याप्त स्थान और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिल सकेगा। नगर कांग्रेस ने प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग से मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय को जल्द से जल्द उसके स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जाए। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी (काशींराम) कोटपूतली-बहरोड के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र सांमरिया, जिला महासचिव धर्मवीर सिंह रेवड़िया, जिला सचिव कर्मपाल चौहान, एडवोकेट हरप्रीत यादव, उदय सिंह यादव, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
महाविद्यालय को माजरी कला से नीमराणा के स्थायी भवन में स्थानांतरित करने की मांग, नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
By -
July 13, 2026
0
Tags: