नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखण्ड के श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति, नारायणपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से एक परिवार–तीन देववृक्ष, जिसमें बरगद, पीपल, गूलर अभियान के तहत पर्यावरण महायज्ञ जनहित में निरंतर चलाया जा रहा है। समिति ने आमजन से विश्व की प्राचीन अरावली पर्वतमाला की चोटी पर समुद्र तल से लगभग 866 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री श्री 1008 श्री पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेड़ा धाम गौशाला व इसके आसपास के तलहटी व चारागाह भूमि में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की है। धाम स्थित गौशाला परिसर के धूणे पर लहराता ध्वज तथा यहां लगाए गए बरगद, पीपल, गूलर, छीला (पलाश), जाट (खेजड़ी), जामुन एवं करंज के पौधे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के प्रतीक बन रहे हैं।
धामेड़ा धाम में पर्यावरण महायज्ञ जारी, पौधारोपण अभियान में जन भागीदारी का आह्वान
By -
July 13, 2026
0
Tags: