नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे के संस्कृत विधालय के पास प्राचीन शनि महाराज का विशाल मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 15 जुलाई को भरा जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष उमाकांत यादव और ज्योतिष समाज अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह सवा 8 बजे से रामायण पाठ प्रारंभ होकर दूसरे दिन मंगलवार को सुबह सवा 8 बजे समापन। इसी के साथ हवन, पूजन, भव्य सिंगार और झांकी सजाई जाएगी, साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। मेले के दौरान अनेक प्रकार की संस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
3/related/default