कोटपूतली (ईशाक खान): जिला आयुष विभाग को आखिरकार अपना स्थायी सहायक निदेशक मिल गया है। अब तक इस पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ.मुकेश कुमार आर्य को हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जिला आयुष विभाग, कोटपूतली-बहरोड़ में स्थायी रूप से सहायक निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ.मुकेश कुमार आर्य ने अतिरिक्त कार्यभार के समय भी विभाग के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराए हैं। उनके प्रयासों से जिला आयुष कार्यालय की स्थापना, जिला कार्यालय हेतु भूखंड आवंटन, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के लिए भूखंड आवंटन और अस्थायी रूप से जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का प्रारंभ जैसे बड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। सोमवार को धन्वन्तरी पूजन के साथ जिला आयुष कार्यालय में डॉ.मुकेश कुमार आर्य का विभाग के कर्मियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ.सुधा शर्मा, देव शर्मा, निशा गुर्जर, रवि शर्मा, सुमन यादव सहित कई आयुर्वेद कर्मी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद अपने उद्बोधन में डॉ.मुकेश कुमार आर्य ने कहा कि आयुर्वेद के विकास के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ.सुधा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ.मुकेश कुमार आर्य बने कोटपूतली जिला आयुष विभाग के सहायक निदेशक
By -
July 13, 2026
0
Tags: