वन स्टॉप सैंटर का औचक निरीक्षण: विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम मीणा ने जांची व्यवस्थायें, सुरक्षा व रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम मीणा द्वारा सोमवार को स्थानीय वन स्टॉप सैंटर (सखी केंद्र) का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सैंटर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना और पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान सचिव नीलम मीणा ने सैंटर में संधारित मुख्य दस्तावेजों जैसे हैल्पलाईन, फॉलोअप, आश्रय व परिवाद पंजीयन रजिस्टरों की बारीकी से जांच की और रिकॉर्ड को अपडेट रखने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने सैंटर पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद सचिव नीलम मीणा ने केंद्र पर मौजूद स्टॉफ को आश्रय स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को हरसंभव चिकित्सा, कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!