कोटपूतली (ईशाक खान): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के संगठन विस्तार और समाज को संगठित व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सम्मेलन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की सहमति तथा प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल की अनुशंषा पर कस्बा निवासी डॉ.अरविंद मित्तल को समाज हित में निरंतर सक्रियता, लंबे अनुभव और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के अंतर्गत कोटपूतली-बहरोड़ जिले का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। उक्त नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अग्रवाल समाज को एकजुट करना, युवाओं और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना तथा संगठन के सेवा कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन: डॉ.अरविंद मित्तल जिला महामंत्री मनोनीत
By -
July 13, 2026
0
Tags: