एकता, संगठन और संस्कार का संदेश: नारायणी समाज की नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


टोंक (लालचंद माली): अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति की टोंक जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और संगठन को नई मजबूती देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद करेल ने मां नारायणी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और सामाजिक समरसता से ही संभव है। युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाजहित के कार्यों को गति देगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समारोह में टोंक, निवाई, मालपुरा, देवली, उनियारा, टोडारायसिंह और पीपलू सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!