बीकानेर की ममता चाँवरिया ने पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बीकानेर का नाम रोशन करने वाली वाल्मीकि समाज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता चाँवरिया पुत्री विष्णु चाँवरिया का सोमवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान लोदरा एवं समाजसेवी राजू ने ममता को साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं युवा कांग्रेस के नवाब खान ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में जयदीप सिंह जावा, पुखराज चाँवरिया, शंभू वाल्मीकि, पूनम चंद चाँवरिया, गणेश चाँवरिया, राजन जेदिया, सुमन, मुन्नी देवी, मोहम्मद फारूक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!