बीकानेर (मुकेश रामावत): स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्ड नंबर 4, अनूपगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह राठौड़ पुत्र रेवंत सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के सीपीएम नीतीश माथुर ने बीकानेर ऑफिस में विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना में लक्ष्मण सिंह करीब 40 प्रतिशत झुलस गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। लक्ष्मण सिंह पिछले एक वर्ष से कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में डिवीजन इंचार्ज के पद पर हैं। उन्होंने बताया कि कल देर रात उन्हें बीकानेर ऑफिस बुलाया गया था, जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
स्मार्ट मीटर कंपनी के अधिकारी पर कर्मचारी को जलाने का आरोप, 40 प्रतिशत झुलसा
By -
July 01, 2026
0
Tags: