पारीक सेवा समिति की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन को नई ऊर्जा देने की कमान संभाली कमलेश पारीक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): पारीक सेवा समिति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकारिणी गठन के साथ ही संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे समाज के विकास, संगठन विस्तार तथा सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समिति समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों के कार्यों को प्राथमिकता देगी। कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर रामचरण पारीक, सुरेश पारीक, मदन लाल पारीक, शशिकांत पारीक, रामराय पारीक, लक्ष्मीकांत पारीक, हनुमान पारीक, हनुमान पारीक, शिवशंकर पारीक, देवीलाल पारीक, घनश्याम पारीक, रामजी जोशी, गिर्राज पारीक एवं पुरुषोत्तम पारीक को मनोनीत किया गया। संयोजक पद पर विष्णु पारीक, महामंत्री पद पर अविनाश पारीक, कोषाध्यक्ष पद पर शिवप्रकाश पारीक तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर आनंद पारीक को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, मंत्री, कार्यालय प्रभारी, प्रचार मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित विभिन्न पदों पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष कमलेश पारीक का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति सामाजिक एकता को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!