चितरोड़ी विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार तथा तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चितरोड़ी में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) चंदूलाल भील ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को न्याय तक समान पहुंच, निःशुल्क विधिक सहायता तथा सरकारी कल्याणकारी सेवाओं की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से एक सप्ताह तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज में कानून के शासन, जवाबदेही एवं मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता, टोल-फ्री हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध मैसेज, लिंक, ओटीपी साझा करने तथा ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल विश्नोई सहित व्याख्याता दिलीप कुमार व्यास, प्रकाश कुमार विश्नोई, अनिता, महिपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, खेताराम, रवि नेनिवाल, संतोष कुमारी, देवेंद्र कुमार, जीवाराम, जगदीश कुमार, शंकर लाल जाट, मिसराराम, छोटू सिंह, लाखाराम, भूपाराम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विधिक जागरूकता को एक सशक्त एवं न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!