बच्चों को बताए मौलिक अधिकार, नालसा की बाल संरक्षण सेवाओं की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जनकसिंहपुरा में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को नालसा (बच्चों और उनके संरक्षण के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे को संविधान द्वारा समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध संरक्षण, धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति एवं शिक्षा तथा संवैधानिक उपचार जैसे मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं। समाज में सभी बच्चों को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समानता का अवसर मिलना चाहिए तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। पीएलवी सुनील कुमार ने गरीबों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित कानूनी जागरूकता कार्यक्रम की भी जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों के पास शिक्षा, रोजगार या आर्थिक संसाधनों का अभाव है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंद लोगों को भी सरकारी कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी कानूनी अधिकारों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पीएलवी सुनील कुमार ने सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!