बहरोड़: लायंस क्लब बहरोड केसरी और डॉ.गौड़ डेंटल हास्पिटल के सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, नारेड़ा कलाँ में किया गया, जिसमे 50 बच्चों का डेंटल चेकअप कर फ्री डेंटल किट दी गयी। जिन बच्चों के दाँत ज़्यादा ख़राब थे, उनका फ्री इलाज़ डॉ.सौरभ गौड़ द्वारा किया जाएगा. कैंप में कल्ब अध्यक्ष अरविंद यादव, सचिव पवन शर्मा, महेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, संदीप शर्मा, कर्मवीर यादव, डॉ.सौरभ गौड, डॉ.अंकिता, संस्था प्रधान रोशन लाल, विद्यालय स्टाफ निरेंद्र यादव, रवि यादव, उर्मिला देवी, सुषमा देवी, रेणु यादव मौजूद रहे।
3/related/default