पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी के प्रसिद्ध राजस्थानी कवि, साहित्यकार व बिणजारो के संपादक नागराज शर्मा को वर्ष 2026 का जैमिनी सम्मान से नवाजा जाएगा।जैमिनी हरयाणवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जैमिनी महोत्सव 5 सितंबर को दिल्ली में मनाया जायेगा। ट्रस्ट के संचालक व कवि अरुण जैमिनी ने बताया कि इस वर्ष का जैमिनी सम्मान 2026 राजस्थानी के वरिष्ठ कवि व साहित्यकार नागराज शर्मा को 5 सितंबर को नई दिल्ली में दिया जायेगा। इस समारोह में सुप्रसिद्ध कवि व साहित्यकारों द्वारा लोकभाषा काव्यपाठ का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें अवधी, ब्रजभाषा व भोजपुरी के कवियो द्वारा काव्य पाठक होगा। इस समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री कवि सुरेंद्र शर्मा करेंगे।
राजस्थानी कवि व वरिष्ठ साहित्यकार श्री नागराज शर्मा को मिलेगा जैमिनी सम्मान-2026
By -
July 18, 2026
0
Tags: