कारगिल विजय दिवस पर मोमासर में लगेगा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): कारगिल विजय दिवस के मौके पर मोमासर गांव में 26 जुलाई, रविवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलेगा। इसका उद्देश्य कारगिल के शहीद सैनिकों को नमन करने के साथ-साथ मानव सेवा का संदेश देना है।  
शिविर के बैनर का विमोचन शुक्रवार को किया गया। गांव और आसपास के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रचार टोलियां बनाई गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और रक्त संग्रह की पूरी व्यवस्था विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में होगी। समिति ने कहा कि कारगिल युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों की याद में आयोजित यह शिविर देशभक्ति और समाजसेवा का प्रतीक बनेगा। ग्रामवासी और युवा स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!