लिव-इन के चलते परिवार पर सामाजिक पाबंदी, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बज्जू/बीकानेर (मुकेश रामावत): बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवती के पति की मौत के बाद दूसरे युवक के साथ रहने के फैसले ने पूरे परिवार को मुश्किल में डाल दिया। परिवार के अनुसार, समाज के कुछ लोगों ने पंचायत कर उनके भाइयों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि परिवार को शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक आयोजनों में शामिल होने से रोका जा रहा है। साथ ही उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि युवती की शादी 2012 में हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। मई में पति की मौत के बाद वह ससुराल में प्रताड़ना झेल रही थी। इसके बाद उसने अपनी मर्जी से एक युवक के साथ रहना शुरू किया। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक और स्थानीय थाने में शिकायत दी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!