चिड़ावा पुलिस थाने को मिला नया थानाधिकारी: सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने संभाला पदभार

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुलिस थाने को नया थानाधिकारी मिल गया है। बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर पहुंचे सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने चिड़ावा थाने का पदभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पुलिस कर्मियों की बैठक ली और थाने के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चिड़ावा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा ने कानून व्यवस्था को मजबूत करना अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनता से बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया और नई रणनीति के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की तैयारी की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!