पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर युवा जागृति मंच, पिलानी द्वारा पिलानी गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंच के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश मोयल (निदेशक, युवा जागृति मंच), सत्यवीर जांगिड़ (निदेशक, टैगोर पब्लिक स्कूल), प्रदीप झाझरिया (संयोजक, युवा जागृति मंच), राजेन्द्र सैनी, बाबूलाल सैनी, सुमेर स्वामी, हरी नायक, नितेश मोयल, सुरेश आलडिया सहित युवा जागृति मंच के सदस्य एवं पिलानी गौशाला के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला के जन्मदिवस पर युवा जागृति मंच ने किया वृक्षारोपण
By -
July 01, 2026
0
Tags: