दौलपुरा विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश वीर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार पुरोहित तारी देवी दलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिकार मित्र चन्दुलाल भील ने किया। इस दौरान नालसा बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं योजना 2024 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण अभियान तथा स्थायी लोक अदालत एवं लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया। कानूनी सहायता और सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। शिविर में प्रधानाचार्य दशरथ कुमार, महादेवा राम, ममता चितारा, रामावतार तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!