जोधपुर न्यू एयरपोर्ट के लोकार्पण पर मूंदड़ा ने दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0



रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जोधपुर शहर के नवनिर्मित अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किए जाने पर जोधपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के पूर्व सदस्य राजीव मूंदड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं जोधपुरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राजीव मूंदड़ा ने कहा कि जोधपुर के लिए यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है। नए एयरपोर्ट टर्मिनल के प्रारंभ होने से पश्चिमी राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार, उद्योग और निवेश के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएँ विकसित होंगी। इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मूंदड़ा ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। नए टर्मिनल से जोधपुर की पहचान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी तथा मारवाड़ क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। मूंदड़ा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारत सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नया एयरपोर्ट जोधपुर के सर्वांगीण विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!