रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव उमेश विर के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति रानीवाड़ा की अध्यक्ष साक्षी शर्मा के निर्देशानुसार जागरुकता शिविर का आयोजन दूदेश्वर महादेव सेकेंडरी स्कूल करड़ा में किया गया। पीएलवी फौजाराम परिहार मेघवाल ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। बाल विवाह रोकथाम जानकारी देते हुए बताया कि लड़की की उम्र 18 साल ओर लड़के की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए, इनसे कम आयु में विवाह नहीं होना चाहिए। नालसा पर्यावरण संरक्षण के तहत् पौधारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत एवं लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कानूनी सहायता और सलाह के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पीसी पालड़िया, शिक्षक अशोक तेतरवाल, प्रकाश कुमार, राजेश जांगू, शैतान राम, राजूराम, मानाराम, बाल वाहिनी संचालन राणाराम, कृष्ण कुमार, नेपाल सिंह सहित समस्त विधार्थी उपस्थित रहे|
दूदेश्वर महादेव सेकेंडरी स्कूल करड़ा में हुआ जागरुकता शिविर का आयोजन
By -
July 06, 2026
0
Tags: