नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: राव सोहन लाल महाविद्यालय, श्री कृष्ण नगर नीमराना में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। आचार्य दिनेश शर्मा के सानिध्य में हुए यज्ञ में महाविद्यालय परिवार ने सुख-शांति एवं ज्ञान की कामना के साथ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। नवागत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ.कौशल कुमार यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अनुशासन व मेहनत से अध्ययन करने का संदेश दिया। प्रबंध निदेशक नीरज सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से ही सफलता मिलती है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कॉलेज कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव, प्रवीण कुमार, कुलदीप, नरेंद्र, राजेश चौधरी, वीरेंद्र सहित कॉलेज विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!