रोड़वाल में कर्म नाथ महाराज का सम्मान समारोह आयोजित हुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0


नीमराना: क्षेत्र में स्थित बाबा मौलड़ नाथ आश्रम रोड़वाल मन्दिर परिसर में गुरुवार को रामनाथ सामुहिक विवाह सम्मेलन सेवा समिति कि ओर से अध्यक्ष रामोतार वर्मा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चरखिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, रमेश कुमार की ओर से मन्दिर के महन्त बाबा कर्म नाथ महाराज का फूल माला, पटका और भगवा वस्त्र भेंट स्वरूप देकर स्वागत सम्मान किया गया, वहीं महराज कर्म नाथ जी के द्वारा सात हजार एक सौ रुपए सामुहिक कन्या विवाह के लिए रामनाथ सेवा समिति को भेंट स्वरूप दान पुण्य किया गया। आगामी कार्यक्रम में सामुहिक विवाह सम्मेलन 24 नवंबर को रोड़वाल गांव के बाबा मौलड़नाथ मन्दिर परिसर में आयोजित करने के लिए निर्णय लिया गया। इस दौरान मन्दिर के महन्त बाबा कर्म नाथ महाराज, भुपसिह पुजारी, कालूराम जौशी, भानीसहाय, ईशवर सिंह, राजकुमार सैन, महिपाल पीटीआई, किशोर कुमार, अमर सिंह, नन्दराम सैन, कोकी हलवाई, रामनिवास, सुबे सिंह, अमर सिंह, संजय कुमार, नरेश कुमार, बाबूलाल, नत्थू राम सैन आदि सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!