नीमराना: कस्बे में गुरुवार जीण माता मंदिर के पास नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। जीण माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। डीजे की धुन पर मधुर धुनों और भजन-कीर्तन के साथ महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर नृत्य करती हुई कथा स्थल तक पहुंचीं। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजकों में सेठ रमेश खंडेलवाल व मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि कथा 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा वाचन बालकृष्ण भूपेंद्र महाराज वृंदावन द्वारा किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझा रहे हैं।
नीमराना में भक्ति की अविरल धारा श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ: महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंजा कस्बा
By -
July 23, 2026
0
Tags: