राजस्थान लोक सेवा आयोग, कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य सुमेधा यादव ने 10वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0



नीमराना: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की और से बुधवार को कॉलेज शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य पद के लिए जारी परीक्षा परिणाम में गादली की ढाणी, हाल नीमराना आशादीप सोसाइटी निवासी सुमेधा यादव ने 10वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सुमेधा वर्तमान में संस्कृत शिक्षा विभाग में राउप्रावि संस्कृत विद्यालय पीपली में वरिष्ठ अध्यापक पद पर कार्यरत है तथा उनके पति राजकुमार राउमावि जोनायचा खुर्द में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है। उनकी सफलता पर पति राजकुमार, मनोज यादव, दारा सिंह यादव, राकेश यादव, डॉ.संजय यादव, आजाद चौधरी, दीपक सैनी, सुनील यादव, प्रेम प्रकाश सैनी, तन्मय कुमार, अभिनव यादव आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!