लोगों की समस्याएं सुनने कोलायत पहुंचे मंत्री सुमित गोदारा: एनएफएसए लाभार्थियों से करेंगे संवाद, रास्ते भर हुआ भव्य स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीकोलायत/बीकानेर (मुकेश रामावत): खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को कोलायत पंचायत समिति पहुंचे। मंत्री बनने के बाद नोखा, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ के बाद यह उनका कोलायत का पहला दौरा है। कोलायत पहुंचने पर मंत्री गोदारा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। कोलायत के रास्ते दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। पंचायत समिति में मंत्री गोदारा एनएफएसए के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वह आमजन की समस्याएं भी सुनेंगे। सम्मेलन के बाद आला प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। माना जा रहा है कि मंत्री खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!