बागावास के संदीप कुमार ने लहराया परचम: संदीप कुमार के पिता एलआईसी अभिकर्ता का कार्य करते हैं

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): बागावास अहिर के लाल संदीप कुमार पुत्र पुरण मल कुम्हार ने नीट परीक्षा में 612 अंक प्राप्त कर डाक्टर का सपना पूरा किया ओर नीट परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। संदीप कुमार ने इस बेहद कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 6671वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संदीप कुमार की इस अभूतपूर्व कामयाबी से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे कोटपूतली बहरोड़ क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

*घर पर बधाईयों का तांता* 

संदीप कुमार की सफलता की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। टीचर्स और सहपाठियों ने संदीप कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने भी इस सफलता पर संस्थान की प्रबंधन टीम और फैकल्टी की सराहना की है, जो लगातार कोटपूतली के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!