सामाजिक समरसता की अनूठी मिशाल: कोटपूतली में ऐतिहासिक रूप से मनाई जायेगी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंति

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): गुर्जर समाज के प्रख्यात जननेता, सामाजिक सुधारक और आरक्षण आंदोलन के अग्रदूत स्व.कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंति आगामी 12 सितम्बर को कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अभूतपूर्व और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन को केवल एक समाज तक सीमित ना रखकर सामाजिक समरसता, शिक्षा और प्रतिभा सम्मान के एक साझा मंच के रूप में सर्वसमाज की भागीदारी के साथ आयोजित किया जायेगा। इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए ग्राम पूतली स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद और जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

*शिक्षा, संगठन और लोकतांत्रिक संघर्ष का मार्ग*

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व आयकर महानिदेशक सुनीता बैंसला ने कर्नल बैंसला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर्नल बैंसला ने हमेशा समाज को शिक्षा, संगठन, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक संघर्ष का रास्ता दिखाया है। उनके विचार और आदर्श आज की युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं।

*सर्वसमाज की प्रतिभाओं का होगा भव्य सम्मान*

इस वर्ष जयंति समारोह को सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद के मंच के रूप में स्थापित किया जायेगा। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सेना, खेल, कला-संस्कृति और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली सर्वसमाज की होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही कर्नल बैंसला के राष्ट्रीय योगदान और नेतृत्व क्षमता पर एक विशेष विचार गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी।

*सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश*

बैठक में वक्ताओं ने पुरजोर शब्दों में कहा कि कर्नल बैंसला के आदर्श किसी एक जाति या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। इसीलिए इस भव्य आयोजन में जिले के सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, महिलाओं और युवाओं को आमंत्रित किया जायेगा, ताकि पूरे समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव का मजबूत संदेश जा सके।

*वृहद जनसंपर्क अभियान और नई कार्यकारिणी का गठन*

आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय की गई है। बैठक के अंत में गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद जिला कोटपूतली-बहरोड़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित और जनकल्याण के कार्यों को गति देने का संकल्प कराया गया। बैठक में प्रो.जगराम कसाना, मुकेश कसाना, आरपीएस राजेश कसाना, डॉ.राजेंद्र कसाना, डॉ.राजवीर सराधना, सतीश सराधना, दिनेश कमांडेंट, जीवराज मुनीम, धर्मवीर सरपंच, रामकुमार सरपंच, मुरली गुरुजी, ओमप्रकाश जांगल, हंसराज पायला, जिला अध्यक्ष देशराज बागड़ी, धर्मपाल कसाना, सुरेश कंपाउंडर, हवासिंह मुक्कड़, रणवीर रावत, मक्खन सराधना, कमलेश छावड़ी, रोहिताश चंदेल, हवासिंह, जयचंद छावड़ी, चिरंजीलाल, हर सहाय छावड़ी, यादराम चेलरवाल, बाबूलाल, हजारीलाल सूद, नाहरसिंह रावत, कृष्ण अधाना, जयराम रावत सहित जिले के सैकड़ों गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!