निवाई (लालचंद माली): अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दतवास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। दतवास थानाधिकारी निरमा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के निर्देशन में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से लदी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से दतवास थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों एवं मालिकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम एवं गणपत सिंह, हेड कांस्टेबल रामफूल एवं शिवजी प्रसाद तथा कांस्टेबल बलवंत, हरिशंकर, हरिकेश, धर्मराज और रामफूल की सक्रिय भूमिका रही। दतवास पुलिस का कहना है कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध बजरी माफियाओं पर दतवास पुलिस का शिकंजा, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज
By -
July 14, 2026
0
Tags: