तहसीलदार अशोक कुमार ने संभाला कार्यभार, आमजन की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): राज्य सरकार की ओर से यहां लगाए गए तहसीलदार अशोक कुमार ने बुधवार को सूरौठ तहसील कार्यालय पहुंचकर विधिवत रुप से कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों ने तहसीलदार अशोक कुमार का सम्मान किया। राज्य सरकार ने पिछले दिनों आदेश जारी कर सूरौठ तहसील में कार्यरत तहसीलदार संजीव धाकड़ का तबादला सूरौठ से करौली कर दिया था तथा उनके स्थान पर टोडाभीम में नायब तहसीलदार पद पर कार्यरत अशोक कुमार को सूरौठ तहसीलदार लगाया था। तहसीलदार अशोक कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद तहसीलदार अशोक कुमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्व सम्बंधी कार्यो का त्वरित निपटारा किया जाएगा तथा आम जन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!