सूरौठ/करौली (प्रमोद तिवाड़ी): कस्बे में हिंडौन बयाना मार्ग के पास स्थित किसान सेवा केन्द्र पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सूरौठ के नवनियुक्त सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी ने आमजन को जैविक खेती के फायदे बताए। सहायक कृषि अधिकारी सोलंकी ने कहा कि किसानों को उचित दर पर खाद बीज की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर ढिंढोरा के सहायक राजवीर सिंह चौधरी, पूर्व सहायक कृषि अधिकारी अमर सिंह मीणा, गुमान सिंह, देशराज, शिव कुमार, अजय पाल, राहुल, मोनू जाटव, देशराज सैनी भुकरावली सहित काफी लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने सहायक कृषि अधिकारी सुनील सोलंकी एवं राजवीर सिंह चौधरी का साफे व मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर किसानों से जैविक खेती करने की अपील की गई।
3/related/default