पुलिस थाना परिसर में किया पौधारोपण

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली: पुलिस थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर थानाधिकारी कालीचरण शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल करई ने बताया कि पौधरोपण अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में एएसआई रामनिवास, हेड कांस्टेबल निरंजन, राजकीरिन, करतार सिंह, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, कांस्टेबल मेनवीर सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!