सूरौठ/करौली: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरौठ कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिंडौन मार्ग के पास, विवेकानंद बीएड कॉलेज, क्षेत्रपाल देव के पास सहित कई स्थानों पर नीम, अमरूद, सफेदा सहित कई पौधे लगाए तथा उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
3/related/default