सुशील ओझा के जन्मदिवस पर विप्र फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों को किए फल वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: विप्र फाउंडेशन के संस्थापक व संयोजक सुशील ओझा जी के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन बहरोड़ द्वारा मंथन स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों को फल व जूस वितरित किए गए। विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि विप्र समाज उत्थान में सुशील ओझा की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। उस युगदृष्टा, महाविभूति के जन्मदिवस के शुभावसर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। जिसकी शुरुआत मंथन स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों को फल वितरण कर की गई। विप्र समाज पदाधिकारियों द्वारा बच्चों से संवाद किया गया तथा रामबाबू शर्मा के सौजन्य से एक दिव्यांग बच्चे विहान को श्रवण यंत्र दिया गया। परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री रामलाल जी सियाग की दीक्षा सभी बच्चों को दिलाई गई व बच्चों को ध्यान योग करवाकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में मंथन द्वारा सभी आगंतुकों का सम्मान व आभार व्यक्त किया गया। 
आचार्य कमल शास्त्री, सुनील शर्मा, रामबाबू शर्मा, भारत भूषण शर्मा, संजय शर्मा पुरोहित, राकेश शर्मा, कमलेश सोनी, डॉक्टर पीयूष गोस्वामी, डॉक्टर सविता गोस्वामी, तरुण शर्मा, अक्षय शर्मा, गोविंद शर्मा, नवीन शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अमित शर्मा, भारत शर्मा, वंश गौड़, शालिनी शर्मा, पायल, अंकित सेन, देव गुप्ता, अमित सहित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!