नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): उपखंड क्षेत्र में उस समय उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला जब एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर जले सिंह मीणा की नियुक्ति की घोषणा हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वयं जले सिंह मीणा ने बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जले सिंह मीणा को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनजाति वर्ग के हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
3/related/default