लक्ष्मी नगर में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): कस्बे के लक्ष्मी नगर स्थित वार्ड नं. 06, ढाणी जादावाली में नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान पंडित विजय शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई और श्री शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बर्डोद की म्यूजिक टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री विनोद सिंह तंवर, भाजपा नेता नगेंद्र शेखावत एवं राजेंद्र चौधरी, अतिथि पत्रकारगणों में इशाक खान, धर्मवीर कुमावत, विक्रांत शर्मा, मयंक शर्मा, चिरंजी लाल सैनी, विजय सिंह गेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी एवं सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सैनी सहित अन्य अतिथियों का ढाणीवासियों ने दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!