नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के पास बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की और कहा कि युवाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मौके पर कांग्रेस नेता तारा पुतली, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
By -
July 22, 2026
0
Tags: