निवाई (लालचंद माली): राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पराणा में सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ व्याख्याता शंकरलाल जाट ने अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाते हुए विद्यालय को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया। उनके इस प्रेरणादायी योगदान से विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार जाट ने बताया कि विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान शंकर लाल जाट ने विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए वाटर कूलर भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग न केवल विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह शंकर लाल जाट के इस सराहनीय योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल हैं। इस अवसर पर सैयद मुशीर अहमद, राजेंद्र मीणा, रामावतार जाट, शिवराज शर्मा, सुनील वर्मा, गजानंद मीणा, ओमप्रकाश माहवर, रश्मि विजय, प्रियां शर्मा, सविता सोनी, बीना मीणा, राजेश मीणा, घनश्याम बैरवा, सुरेश पाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शिक्षा को समर्पित अनूठी मिसाल: सेवानिवृत्ति पर विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, विद्यार्थियों को मिलेगा शीतल जल
By -
July 20, 2026
0
Tags: