धतरवाला (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धतरवाला में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीटीआई सुमेर सिंह ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान आभा शर्मा ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य शीशराम धतरवाला तथा गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अभ्यास पुस्तिकाओं का नियमित उपयोग कर बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
3/related/default