जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने भरी एकजुटता की हुंकार, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया। खणदेवत रोड स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास में तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल सिरस एवं विकास समिति अध्यक्ष राधेश्याम हरभगतपुरा बांसडा की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय श्रम गौरव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लल्लूलाल सेदरिया ने समाज को संगठित रहने, सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग रहने तथा एकता के बल पर समाज के विकास का आह्वान किया।
आमसभा में पूर्व में प्रसारित सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ी बातों का खंडन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, जिसका समिति एवं तहसील के सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि निर्धारण, जोड़ों की पंजीयन राशि एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। इन महत्वपूर्ण विषयों पर अंतिम निर्णय के लिए 2 अगस्त को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सीताराम लुहारा को सामूहिक विवाह सम्मेलन का अध्यक्ष तथा हनुमान बरथल को उपाध्यक्ष पद पर यथावत रखते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!