आज से शुरू होगा नगर पालिका का फॉलोअप अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 जुलाई से 31 अगस्त तक नगर पालिका कार्यालय में फॉलोअप कैंप आयोजित किए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी नवरत्न शर्मा ने बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित शहरी सेवा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं विभिन्न प्रकरणों का इस फॉलोअप अभियान में प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा, साथ ही पात्र आवेदकों को राज्य सरकार द्वारा दी गई विशेष छूट का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनके आवेदन या प्रकरण शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान लंबित रह गए हैं वे निर्धारित अवधि में नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर उनका निस्तारण करवाएं तथा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राहत एवं छूट का लाभ प्राप्त करे।
 यह फॉलोअप कैंप नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा लंबित प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!